Ganga Expressway IAF Air Show: गंगा एक्सप्रेस वे बना रणभूमि! आंधी-तूफान में भी फाइटर जेट्स की धमाकेदार लैंडिंग
Ganga Expressway IAF Air Show: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी नई हवाई पट्टी पर आज पहली बार वायुसेना के लड़ाकू विमान ने फ्लाई पास्ट किया।
इस वजह से हो रहा है ये ड्रिल
वायुसेना यह अभ्यास इसलिए आयोजित कर रही है ताकि यह आकलन किया जा सके कि युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में गंगा एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग किया जा सकता है या नहीं।
राफेल, मिराज और जगुआर की दहाड़
गंगा एक्सप्रेसवे के 3.5 किमी लंबी रनवे पर मिराज (Mirage), राफेल(Rafale), जगुआर (Jaguar) जैसे फाइटर जेट लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। मौसम खराब होने के बावजूद भी भारतीय वायुसेना का ड्रिल जारी है।
शुक्रवार को नाइट शो का आयोजन
वहीं दिन में हुए ड्रिल के बीच शुक्रवार( 2 मई 2025) को रात में 7 बजे से 10 बजे तक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मिराज, राफेल, जगुआर जैसे फाइटर जेट रात में लैंडिंग और टेक-ऑफ की क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
2 मई को भी होगा ड्रिल
वहीं भारतीय वायुसेना का ये ड्रिल शनिवार (2 मई 2025) को भी जारी रहेगा। हालांकि, शनिवार को रात में शो का आयोजन नहीं किया जाएगा। वहीं आज शो के दौरान मौसम खराब होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और जवानों का उत्साह बढ़ाया।
सुरक्षा और व्यवस्था
पूरे क्षेत्र में 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं
रात की लैंडिंग के लिए विशेष लाइटिंग व्यवस्था की गई है
कार्यक्रम को लेकर यातायात पर आंशिक प्रतिबंध भी लागू किए गए हैं